• झुककर स्क्रीन देखने का झंझट खत्म! Haier F17 में 3 एंगल वाली टच स्क्रीन
• 12KG की वॉशिंग मशीन में AI Wash से लेकर Dryer तक की सुविधा
• अब बरसात और सर्दी में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म , दाग देखकर बदलेगा Wash Mode
कपड़े धोने के लिए बार-बार वॉशिंग मशीन के सामने झुककर स्क्रीन देखने की परेशानी अब कम हो सकती है। Haier India ने नई F17 Washing Machine Series लॉन्च की है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 15°, 20° और 25° के तीन एंगल पर एडजस्ट होने वाला Tilted Touch Screen है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली ऐसी वॉशिंग मशीन है जिसमें इस तरह की टिल्टेड टच स्क्रीन और AI Wash का कॉम्बिनेशन दिया गया है। 12 किलो क्षमता वाली Haier F17 Washer & Dryer की कीमत ₹75,990 रखी गई है। कंपनी इसमें 4 साल की Comprehensive Warranty और मोटर पर 12 साल की वारंटी दे रही है।
वॉशिंग मशीन की स्क्रीन आमतौर पर नीचे की तरफ होती है, इसलिए सेटिंग देखने या बदलने के लिए कई बार झुकना पड़ता है। Haier F17 में कंपनी ने इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए Smart Flip TFT Touch Screen दी है। इसे 15°, 20° और 25° के तीन अलग-अलग एंगल पर सेट किया जा सकता है। मशीन के सामने खड़े व्यक्ति की लंबाई या देखने की स्थिति के हिसाब से स्क्रीन को एडजस्ट किया जा सकता है।
F17 का दूसरा बड़ा आकर्षण AI Wash है। आपको हर बार यह सोचने की जरूरत कम होगी कि कपड़ों के लिए कौन-सा वॉश प्रोग्राम इस्तेमाल किया जाए। AI Wash कपड़ों के फैब्रिक, वजन और दाग के प्रकार के आधार पर सही वॉश प्रोग्राम सुझाता है। कपड़ों पर दूध, मिट्टी, कॉफी या पसीने के दाग हैं तो मशीन उसी हिसाब से वॉश सेटिंग चुनने में मदद करती है।
Haier F17 में Stain Removal Wash दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 24 स्पेशलाइज्ड मोड हैं, जो पसीना, कॉफी, दूध, मिट्टी, तेल और दूसरे रोजमर्रा के दागों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। Steam Wash से हाइजीन पर जोर दिया गया है। इसमें गर्म भाप कपड़ों के अंदर तक पहुंचकर बैक्टीरिया और माइट्स को कम करने में मदद करती है।
Haier F17 मशीन में कपड़े धोने और सुखाने की सुविधा मिलती है। इसका फायदा खासकर बारिश, सर्दी और ज्यादा नमी वाले मौसम में हो सकता है, जब कपड़े आसानी से नहीं सूखते। मशीन में 525mm Super Drum दिया गया है। इससे बड़े और भारी कपड़ों को धोने में सुविधा मिल सकती है। Direct Motion Motor से शोर कम होता है।
F17 में Dual Spray System दिया गया है। वॉश पूरा होने के बाद यह सिस्टम ड्रम, दरवाजे और गैस्केट पर पानी का स्प्रे करता है, जिससे डिटर्जेंट के अवशेष कम करने और मशीन के अंदर सफाई बनाए रखने में मदद मिलती है।
