23,999 रुपये में realme 16x 5G लॉन्च, 7000mAh बैटरी का दम, बिक्री शुरू

23,999 रुपये में realme 16x 5G लॉन्च, 7000mAh बैटरी का दम, बिक्री शुरू

6 साल बाद भी 80% से ज्यादा बैटरी हेल्थ! realme 16x 5G में बड़ा दावा

realme ने भारत में अपना नया realme 16x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Titan Battery है। इसके साथ 144Hz Ultra Bright Display, 50MP AI कैमरा, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 5 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। इसकी शुरुआती ऑफर कीमत ₹23,999 रखी गई है।
realme 16x 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है, जो ऑफर के तहत ₹25,999 में मिलेगा। वहीं 6GB+256GB मॉडल की कीमत ₹30,999 है और ऑफर के बाद इसे ₹28,999 में खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को ₹2,000 का फ्लैट डिस्काउंट और 10 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹1,000 तक की छूट या ₹3,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी लिया जा सकता है। फोन की पहली बिक्री 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart, realme.com और मेनलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। फोन Glory White और Endurance Brown रंगों में मिलेगा। इसे Flipkart, realme.com और मेनलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Titan Battery है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को इस तरह तैयार किया गया है कि करीब छह साल के इस्तेमाल के बाद भी इसकी हेल्थ 80 फीसदी से ज्यादा रह सकती है। यह बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल तक सपोर्ट करती है।
फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। गेमिंग के दौरान फोन चार्ज करते समय गर्मी कम करने के लिए Bypass Charging भी मिलता है। इसके अलावा फोन से दूसरे compatible डिवाइस या एक्सेसरीज को चार्ज करने के लिए 6.5W Reverse Charging की सुविधा भी है।
realme 16x 5G में बड़ा 6.8 इंच Ultra Bright Display दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और हाई ब्राइटनेस मोड में यह 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस दे सकता है। इसका फायदा गेमिंग, वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और बाहर तेज रोशनी में फोन इस्तेमाल करने में मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए realme 16x 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ AI Ultra Clarity, AI Eraser और AI Glare Remover जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Motion Photo और Dual-View Video भी दिया गया है। फोन में Google Gemini, AI Assistant for Notes, Text Scanner, AI Document Enhancement और AI Export जैसे टूल भी मिलते हैं। इनका इस्तेमाल नोट्स बनाने, टेक्स्ट स्कैन करने और डॉक्यूमेंट से जुड़े काम आसान करने में किया जा सकता है।