टाइगर जैसी दहाड़, घर बनेगा मिनी थिएटर : 12,999 रुपये में boAt के साउंडबार लॉन्च

टाइगर जैसी दहाड़, घर बनेगा मिनी थिएटर : 12,999 रुपये में boAt के साउंडबार लॉन्च

TV पर फिल्में और सीरीज देखने में और आएगा मजा !

·     

• 600W तक के नए साउंडबार में Dolby Atmos के तड़के से निकलेगी दमदार आवाज़

नई दिल्ली। घर में टीवी देखने, फिल्में देखने या गेम खेलने का मजा अब और धमाकेदार होने वाला है। boAt ने भारत में अपनी नई Aavante Bar Prime सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में तीन नए साउंडबार, Aavante Bar Prime DA600, B450 और Thunder-D शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत ₹12,999 है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹18,999 तक जाती है।
सीरीज के टॉप मॉडल DA600 में 600W का जबरदस्त आउटपुट, 5.2-चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos दिया गया है। टीवी की छोटी स्पीकर की आवाज की जगह घर में थिएटर जैसा ज्यादा दमदार और चारों तरफ से आने वाला साउंड मिल सकता है।
सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल Aavante Bar Prime DA600 है। इसमें 600W आउटपुट के साथ 5.2-चैनल सराउंड साउंड मिलता है। इसमें Dolby Atmos, दो वायर्ड सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं। इसका मकसद खास तौर पर फिल्मों, वेब सीरीज और गेमिंग में ज्यादा गहरी आवाज देना है।
Aavante Bar Prime B450 में 450W आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड दिया गया है। इसमें भी डुअल वायर्ड सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं।
वहीं Thunder-D सीरीज का ज्यादा सरल विकल्प है। इसमें Dolby Audio दिया गया है और इसे बैलेंस्ड साउंड के लिए तैयार किया गया है।
तीनों साउंडबार में Bluetooth 5.3 दिया गया है। इसके अलावा HDMI eARC, USB, AUX और Optical कनेक्टिविटी मिलती है। इन्हें स्मार्ट टीवी के साथ-साथ गेमिंग कंसोल और दूसरे एंटरटेनमेंट डिवाइस से भी जोड़ा जा सकता है।
boAt ने नई सीरीज के लिए ‘Double the Bass, Double the Impact’ कैंपेन शुरू किया है। कंपनी खास तौर पर ज्यादा बेस के लिए ऊंचे मॉडल में दिए गए दो सबवूफर को हाईलाइट कर रही है। एक्शन फिल्म, म्यूजिक या गेमिंग में धमाकेदार आवाज और ज्यादा गहरा बेस इसका बड़ा आकर्षण है।
भारत में नई Aavante Bar Prime सीरीज की इंट्रोडक्टरी कीमत ₹12,999 से ₹18,999 के बीच रखी गई है। इन्हें boAt की वेबसाइट के साथ Amazon India, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।