E85 पर चलेगा Honda का स्कूटर! ADV160 ₹1.70 लाख में लॉन्च, Rebel 300 भी उतरी

E85 पर चलेगा Honda का स्कूटर! ADV160 ₹1.70 लाख में लॉन्च, Rebel 300 भी उतरी

• Honda ADV160 और Rebel 300 की बुकिंग शुरू, ₹5,000 में करें बुक; अक्टूबर से मिलेगी डिलीवरी
• ₹2.62 लाख में Rebel 300 E-Clutch, 286cc इंजन और दमदार क्रूजर लुक के साथ एंट्री
• 15 अक्टूबर के आसपास शुरू हो सकती है डिलीवरी

गुरुग्राम, 25 अगस्त। Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने भारत में अपनी नई ADV160 और Rebel 300 की कीमतों का ऐलान कर दिया है। Honda का नया ADV160 स्कूटर Honda E85 फ्लेक्स-फ्यूल पर चलता है। ADV160 की कीमत ₹1.70 लाख रखी गई है। ADV160 को Honda के नए फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी प्लान के तहत उतारा गया है। यह E85 तक के फ्यूल ब्लेंड पर चलने वाला भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर है। कंपनी ने Rebel 300 क्रूजर बाइक भी उतारी है, जिसकी कीमत ₹2.22 लाख से शुरू होकर E-Clutch वेरिएंट के लिए ₹2.62 लाख तक जाती है। और E-Clutch वेरिएंट की ₹2.62 लाख है। । दोनों मॉडल की ₹5,000 में बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी अक्टूबर के मध्य यानी करीब 15 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

Honda ADV160 को RedWing और BigWing डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा, जबकि Rebel 300 की बिक्री केवल BigWing डीलरशिप पर होगी। दोनों मॉडल जुलाई में घोषित Honda के 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की पहली खेप का हिस्सा हैं।

Honda ADV160 में Honda की FlexTech तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर को शहर की खराब सड़कों और वीकेंड राइडिंग दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एडवेंचर स्टाइल के साथ 27 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है

ADV160 में 156.93cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें TFT डिस्प्ले के साथ Honda RoadSync कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। स्कूटर में Honda Selectable Torque Control (HSTC) भी दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ 1-चैनल ABS दिया गया है।

Honda Rebel 300 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके Standard वेरिएंट की कीमत ₹2.22 लाख और E-Clutch वेरिएंट की कीमत ₹2.62 लाख है। दोनों कीमतें बेंगलुरु एक्स-शोरूम हैं।

Rebel 300 में 286cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। इसका डिजाइन लो-स्लंग बॉबर स्टाइल पर आधारित है। बाइक में ब्लैक-आउट लुक और रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन दी गई है।

Rebel 300 का सबसे महंगा E-Clutch वेरिएंट ₹2.62 लाख में आता है। Honda की E-Clutch तकनीक का मकसद क्लच ऑपरेशन को आसान बनाना है, जिससे राइडिंग खास तौर पर ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने की स्थिति में ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है। ADV160 और Rebel 300 Honda के जुलाई 2026 में घोषित 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के पहले मॉडल हैं।