इंडिया की ई-बस कंपनी Olectra बनेगी डिजिटल इंजीनियरिंग की सुपरपावर

नई दिल्ली: Olectra Greentech ने इंडिया के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में बड़ा टेक्नोलॉजी धमाका कर दिया है। देश की अग्रणी इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी Olectra अब दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Dassault Systèmes के साथ मिलकर अपनी पूरी इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रक्रिया को डिजिटल बनाने जा रही है।

Olectra अब Dassault Systèmes के अत्याधुनिक 3DEXPERIENCE Platform को अपनाएगी, जिससे इंडिया में इलेक्ट्रिक बसों और भविष्य के EV प्लेटफॉर्म्स के विकास का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। 3DEXPERIENCE Platform की मदद से Olectra अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को डिजाइन, टेस्ट और डेवलप करने की पूरी प्रक्रिया को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाएगी। इससे इंजीनियरिंग, डिजाइन, सिमुलेशन और मैन्युफैक्चरिंग के बीच तालमेल बनेगा और वाहन बनाने की पूरी प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज, स्मार्ट और सटीक हो जाएगी।

Olectra किसी वाहन का फिजिकल प्रोटोटाइप तैयार करने से पहले ही उसका वर्चुअल सिमुलेशन और टेस्टिंग कर सकेगी। बस या ट्रक सड़क पर आने से पहले डिजिटल दुनिया में उसकी परफॉर्मेंस, सुरक्षा और डिजाइन को पूरी तरह जांचा जा सकेगा। इससे समय की बचत होगी, लागत घटेगी और नए मॉडल तेजी से बाजार में उतारे जा सकेंगे।

कंपनी आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक बस और ट्रक प्लेटफॉर्म्स पर भारी निवेश कर रही है। Olectra Greentech के मैनेजिंग डायरेक्टर Mahesh Babu ने कहा कि भविष्य की मोबिलिटी इलेक्ट्रिफिकेशन और डिजिटल इंजीनियरिंग से तय होगी। Dassault Systèmes के साथ यह साझेदारी Olectra को ग्लोबल स्तर की इंजीनियरिंग क्षमता देगी, जिससे कंपनी विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक वाहन तैयार कर सकेगी।

इस साझेदारी से Olectra अब पारंपरिक इंजीनियरिंग मॉडल से आगे बढ़कर “System-Level Digital Engineering” की तरफ कदम बढ़ा रही है। इससे कंपनी को बड़े स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ाने, जटिल डिजाइन को आसान बनाने और नई पीढ़ी के स्मार्ट EV प्लेटफॉर्म्स विकसित करने में मदद मिलेगी। भारत में तेजी से बढ़ रहे EV बाजार के बीच यह साझेदारी बेहद अहम मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि Olectra भविष्य में इलेक्ट्रिक बस और ट्रक सेगमेंट में नए रिकॉर्ड बना सकती है।