iQOO 16 की दिसंबर में INDIA लॉन्चिंग, 1.2 लाख रुपये तक जा सकती है कीमत

iQOO 16 की दिसंबर में INDIA लॉन्चिंग, 1.2 लाख रुपये तक जा सकती है कीमत

• 8400mAh बैटरी से लैस होगा 10,000 निट्स ब्राइटनेस वाला फोन iQOO 16!

• 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

• गेमिंग के लिए मिलेगा अलग Q4 चिपसेट, शानदार होगी परफॉर्मेंस

• 2K AMOLED स्क्रीन और 165Hz रिफ्रेश रेट, गेमर्स की होगी मौज, IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से होगा लैस

प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। iQOO अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 भारत में पेश करने की तैयारी में है। यह मौजूदा iQOO 15 का उत्तराधिकारी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन दिसंबर 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की आधिकारिक तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में फोन के टीजर सामने आ सकते हैं। वहीं, लॉन्च इवेंट दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। एक अन्य टिप्स्टर अभिषेक यादव ने 15 से 17 दिसंबर के बीच लॉन्च होने का अनुमान जताया है। कंपनी ने IMC 2026 में इस प्रीमियम स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की थी।

iQOO 16 में 6.8 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका 165Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद बना सकता है। रिपोर्ट्स में 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का भी दावा किया गया है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और अलग Q4 गेमिंग चिप मिलने की संभावना है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी एप्लिकेशन के लिए खास हो सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें Android 17 पर आधारित OriginOS 7 मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में भी iQOO 16 काफी दमदार हो सकता है। इसमें 8400mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है। यह 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ तीन 50MP कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इनमें OIS वाला प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख से 1.2 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7, NFC और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी इसमें मिलने की चर्चा है।