Kia Sorento की एंट्री से बदलेगा SUV का खेल, पहली बार मिलेगी AWD, 4 सितंबर को लॉन्च

Kia Sorento की एंट्री से बदलेगा SUV का खेल, पहली बार मिलेगी AWD, 4 सितंबर को लॉन्च

हाइब्रिड से डीजल तक कई विकल्प मिलेंगे. Sorento में AWD के साथ AI का भी दम

Kia India अपनी नई फ्लैगशिप SUV Sorento को 4 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। भारतीय बाजार में Sorento को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ पेश किया जाएगा। यह भारत में Kia की पहली पेट्रोल-डीजल इंजन वाली यानी ICE कार होगी, जिसमें AWD का विकल्प मिलेगा। Sorento की एंट्री के साथ Kia भारतीय प्रीमियम SUV बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है।

Kia Sorento को भारत में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उतारे जाने की उम्मीद है। भारत वाले मॉडल की पूरी तकनीकी जानकारी कंपनी ने अभी साझा नहीं की है। ग्लोबल मॉडल में 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलता है। यह 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और करीब 238 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करता है। डीजल मॉडल में 2.2 लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। यही इंजन Kia Carnival में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह करीब 202 hp की पावर और 440 Nm का टॉर्क देता है।

ग्लोबल बाजार में Sorento के हाइब्रिड और डीजल दोनों इंजन के साथ AWD उपलब्ध है। Sorento सिर्फ पावर और AWD के लिए ही खास नहीं होगी। Kia ने इसमें Live Gen AI नाम का AI आधारित इन-कार वॉयस असिस्टेंट भी देने की पुष्टि की है। इसके जरिए ड्राइवर और कार के बीच सामान्य बातचीत की जा सकेगी। AI असिस्टेंट कमांड्स को समझकर कार के अलग-अलग फीचर्स और फंक्शन को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा।

भारत में Sorento की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 30-35 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। हालांकि कुछ अनुमान इसकी शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपये तक जाने की बात भी कहते हैं। अंतिम कीमत लॉन्च के समय ही साफ होगी।

AWD, हाइब्रिड और डीजल इंजन तथा AI तकनीक के साथ Kia Sorento भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV ग्राहकों को एक नया विकल्प देने जा रही है।