डिजाइनर्स और विडियो एडिटर्स के लिए Logitech का खास स्टाइलिश माउस लॉन्च

डिजाइनर्स और विडियो एडिटर्स के लिए Logitech का खास स्टाइलिश माउस लॉन्च

Logitech MX Master 4 Creator Edition माउस में मिलेगा कंपन वाला फीडबैक

1,000 लाइन प्रति सेकेंड स्क्रॉलिंग, AI टूल्स और कस्टम शॉर्टकट का सपोर्ट

20,699 रुपये का Logitech का नया लिमिटेड एडिशन माउस 12,995 रुपये में

Actions Ring बटन से आसान होंगे काम, स्क्रॉलिंग में आएगी रफ्तार

Logitech ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस माउस MX Master 4 Creator Edition को लॉन्च कर दिया है। इसे खासतौर पर फोटो एडिटिंग, वीडियो प्रोडक्शन, डिजिटल डिजाइन और AI आधारित क्रिएटिव काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। यह माउस कंपनी के MX Master 4 के फीचर्स के साथ आता है, लेकिन इसका डिजाइन क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे स्टूडियो आर्टवर्क से प्रेरित लुक दिया है। इस लिमिटेड एडिशन माउस की भारत में कीमत 12,995 रुपये रखी गई है। हालांकि, इसकी वास्तविक MRP 20,699 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत इसे Flipkart और Amazon India से खरीदा जा सकता है।
MX Master 4 Creator Edition का डिजाइन किसी क्रिएटिव स्टूडियो के आर्टबोर्ड से प्रेरित है। माउस की बॉडी पर लेआउट ग्रिड, कलर कैलिब्रेशन बैंड और अलाइनमेंट क्रॉसहेयर दिए गए हैं। Logitech का कहना है कि यह डिजाइन विजुअल स्टोरीटेलर्स और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को समर्पित है। इसमें कीफ्रेम टाइमस्टैम्प भी दिए गए हैं, जो World Design Day, World Photography Day और World Creativity Day जैसे खास दिनों को दर्शाते हैं। ये सभी डिजाइन का हिस्सा हैं और माउस के काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं करते।
माउस में हैप्टिक फीडबैक फीचर दिया गया है। यह काम करते समय कंपन के जरिए प्रतिक्रिया देता है। फोटो एडिटिंग, स्लाइडर एडजस्ट करने, वीडियो टाइमलाइन पर काम करने या किसी बदलाव को लागू करने के दौरान यूजर को फिजिकल फीडबैक मिलता है। इससे काम करते समय अलग तरह का अनुभव मिल सकता है।
इसमें Actions Ring बटन भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर अपने पसंदीदा शॉर्टकट, मैक्रो, कलर व्हील और जनरेटिव AI टूल्स को एक्सेस कर सकते हैं। इसे अपनी जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकता है। इससे बार-बार मेन्यू खोलने और अलग-अलग टूल तलाशने की जरूरत कम हो सकती है।
Logitech MX Master 4 Creator Edition में MagSpeed Scroll Wheel दिया गया है। यह एक सेकेंड में 1,000 लाइन तक स्क्रॉल कर सकता है। इसके साथ ही यूजर किसी खास पिक्सल पर स्क्रॉलिंग रोक सकते हैं। लंबे डॉक्यूमेंट, वीडियो टाइमलाइन और बड़ी फाइलों में काम करते समय यह फीचर उपयोगी हो सकता है। Logitech MX Master 4 Creator Edition को भारत में लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया है।