10 साल में 14 लाख से ज्यादा लोगों के दिलों को जीता
नई Brezza में मिलेगा नया लुक और हाईटेक फीचर्स , ADAS, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स का तड़का
नई दिल्ली : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में शामिल Maruti Suzuki Brezza अब नए अवतार में आने के लिए तैयार है। कंपनी ने नई Brezza की बुकिंग पूरे देश में शुरू कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपये देकर किसी भी Maruti Suzuki ARENA डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे बुक कर सकते हैं। नई Brezza की कीमतों का ऐलान 23 जुलाई 2026 को किया जाएगा। Maruti Suzuki के मुताबिक, 2016 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 14 लाख (1.4 मिलियन) से ज्यादा ग्राहक Brezza खरीद चुके हैं। पिछले एक दशक में यह देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
नई Brezza में डिजाइन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा। SUV का फ्रंट और रियर बंपर नया होगा, LED लाइटिंग को अपडेट किया जाएगा और नए डिजाइन के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे। हालांकि Brezza की पहचान बरकरार रखने के लिए इसकी मूल बॉडी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे।
नई Brezza का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड होगा। इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
नई Brezza का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया इंजन हो सकता है। कंपनी इसमें 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। यह इंजन करीब 100 bhp की पावर और 147 Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की संभावना है। मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG वर्जन भी बिक्री में बने रहेंगे। CNG मॉडल में अंडरबॉडी माउंटेड सिलेंडर मिलने की भी उम्मीद है, जिससे बूट स्पेस बेहतर रहेगा।
नई Brezza के साथ Maruti Suzuki का लक्ष्य कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी बादशाहत को और मजबूत करना है। नए डिजाइन, दमदार फीचर्स और संभावित टर्बो इंजन के साथ यह SUV ग्राहकों के लिए पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकती है।
