एक चार्ज में लंबा सफर, 500KM रेंज पर सबकी नजर
भारतीय ऑटो बाजार में एक बार फिर एक आइकॉनिक नाम की वापसी होने जा रही है। कभी युवाओं की पसंदीदा SUV रही Tata Sierra अब अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक अवतार में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। Tata Motors जून 2026 में बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV को लॉन्च कर सकती है, जबकि 20 जून को इस SUV से पर्दा उठने की पूरी संभावना है। शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और करीब 500 किलोमीटर की संभावित रेंज के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV बाजार में बड़ा धमाका कर सकती है।
नई Sierra EV का डिजाइन क्लासिक Sierra की याद दिलाएगा, लेकिन इसमें आधुनिक EV स्टाइलिंग का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। सामने कनेक्टेड LED लाइट बार, बंद ग्रिल, स्प्लिट हेडलैंप और दमदार रोड प्रेजेंस इसे भीड़ में सबसे अलग बनाएंगे। पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED टेललाइट, रूफ स्पॉइलर और शार्प बॉडी लाइन्स इसे प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक देंगी।
Tata Sierra EV का इंटीरियर तकनीक और लग्जरी का शानदार मेल होगा। SUV में बड़ा 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टॉप वेरिएंट में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है। ड्राइवर और यात्रियों को ऐसा अनुभव मिलेगा मानो वे किसी प्रीमियम ग्लोबल SUV में बैठे हों।
नई Sierra EV में 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम , Dolby Atmos साउंड, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग , इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और मल्टीपल ड्राइव मोड्स शामिल है।
Tata Sierra EV में 55kWh और 65kWh बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह SUV करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है।यह रेंज इसे लंबी दूरी की यात्रा और रोजमर्रा के उपयोग दोनों के लिए मजबूत विकल्प बनाएगी।
लॉन्च के बाद Tata Sierra EV का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV, Maruti e Vitara, Toyota Urban Cruiser Ebella और VinFast VF6 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। Tata Motors के लिए यह सिर्फ एक नया मॉडल नहीं, बल्कि एक भावनात्मक वापसी है। Sierra नाम से भारतीय ग्राहकों का जुड़ाव काफी पुराना रहा है। अब जब यह SUV इलेक्ट्रिक रूप में लौट रही है, तो इसमें विरासत, तकनीक और भविष्य—तीनों का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।
