ThumpX BASS के साथ 160W की ताकत, 360° साउंड का मजा
अब हर बीट होगी महसूस, Bluetooth 5.3 के साथ नया साउंडबार बना आकर्षण
itel ने भारतीय बाजार में दो नए साउंडबार उतारे हैं, जो घर पर ही सिनेमा जैसे साउंड का अनुभव देने के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें 160W और 120W पावर के विकल्प मिलते हैं। कंपनी ने इनमें अपनी खास iThumpX BASS तकनीक दी है, जिससे गाने, फिल्में और गेम्स का मजा पहले से ज्यादा दमदार हो जाता है। कम कीमत में सिनेमा जैसा साउंड देने का दावा करने वाले ये साउंडबार फिल्मों, गेमिंग और म्यूजिक का अनुभव कई गुना बेहतर बनाने के लिए तैयार हैं।
इन साउंडबार में आधुनिक DSP प्रोसेसर, Virtual 360° साउंड, हाई-क्वालिटी स्पीकर ड्राइवर और LED डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं। 160W मॉडल में चार स्पीकर लगे हैं, जबकि 120W मॉडल में दो स्पीकर मिलते हैं। आवाज ज्यादा साफ और गहरी महसूस होती है। कनेक्टिविटी के मामले में भी ये साउंडबार काफी सुविधाजनक हैं। इनमें Bluetooth 5.3 के अलावा TV (ARC), Optical, AUX और USB जैसे कई विकल्प दिए गए हैं, जिससे टीवी, मोबाइल और अन्य डिवाइस आसानी से जोड़े जा सकते हैं। इन्हें टीवी के रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है, इसलिए अलग रिमोट रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार म्यूजिक, मूवी या अन्य कंटेंट के लिए अलग-अलग EQ मोड चुन सकते हैं। कंपनी मुफ्त वॉल-माउंट किट और 12 महीने की वारंटी भी दे रही है, जिससे यह पैकेज और ज्यादा आकर्षक बन जाता है।
चाहे आप फिल्में देख रहे हों, गेम खेल रहे हों या अपने पसंदीदा गाने सुन रहे हों, itel के नए साउंडबार हर तरह के मनोरंजन को बेहतर बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें आधुनिक DSP चिपसेट दिया गया है, जो आवाज को अलग-अलग स्तरों पर बेहतर तरीके से प्रोसेस करता है और Virtual 360° साउंड का अनुभव देता है। इसके साथ Hi-Q Quad/Dual Drivers, LED डिस्प्ले और Advanced Wind Pipe तकनीक मिलकर कमरे के हर कोने तक दमदार और साफ आवाज पहुंचाते हैं। सुविधा के लिए इनमें Bluetooth 5.3 और रिमोट कंट्रोल सपोर्ट दिया गया है।
160W Soundbar की कीमत 6,349 रुपये है, जबकि 120W Soundbar की कीमत 4,649 रुपये हैं। दोनों मॉडल देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
