गेमिंग लैपटॉप पर भी बंपर बचत, ROG-TUF पर बड़ा ऑफर
12 महीने No Cost EMI, जेब पर नहीं पड़ेगा एकमुश्त बोझ
RTX 5070 वाला गेमिंग लैपटॉप ₹1.90 लाख से भी कम में
₹999 में ASUS का माउस, 67% तक की सीधी बचत
नई दिल्ली, 10 अगस्त। अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ASUS ने Independence Day के मौके पर बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने चुनिंदा लैपटॉप पर 53 फीसदी तक की छूट दे रही है। ऑफर में Vivobook, Zenbook, ROG, TUF Gaming और ProArt सीरीज के लैपटॉप शामिल हैं। खास बात यह है कि ऑफर के तहत लैपटॉप की कीमत 60,990 रुपये से शुरू हो रही है।
यह स्पेशल ऑफर 16 अगस्त 2026 तक UW। ग्राहक इसे Reliance Digital, Croma और Vijay Sales जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीद सकते हैं। कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और 12 महीने तक No Cost EMI का फायदा भी मिलेगा।
ASUS के Independence Day ऑफर में Vivobook Go 15 सबसे ज्यादा 53 फीसदी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,29,990 रुपये से घटकर 60,990 रुपये हो गई है। इसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर और 16GB LPDDR5 मेमोरी मिलती है। Vivobook 16 की एक कॉन्फिगरेशन पर 51 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसकी कीमत 1,59,990 रुपये से घटकर 77,990 रुपये रह गई है। इसमें Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर और 16GB DDR5 रैम है।
Vivobook S14 पर 46 फीसदी की छूट के बाद इसकी कीमत 80,990 रुपये है, जबकि Vivobook S14 Flip को 96,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मॉडल पर 45 फीसदी की छूट मिल रही है।
गेमिंग लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी ASUS ने ऑफर पेश किया है। ROG Strix G16 की कीमत 2,03,990 रुपये से घटकर 1,69,990 रुपये हो गई है। इसमें Ryzen 9 8940HX प्रोसेसर, 16GB मेमोरी और RTX 5060 ग्राफिक्स दिए गए हैं। TUF Gaming A16 पर 38 फीसदी की छूट मिल रही है। इसकी कीमत 3,05,990 रुपये से घटकर 1,89,990 रुपये हो गई है। इसमें Ryzen 9 8940HX, 16GB रैम और RTX 5070 GPU दिया गया है।
प्रीमियम लैपटॉप पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Zenbook 14 पर भी अच्छा ऑफर है। Core Ultra 9 और 16GB रैम वाले मॉडल की कीमत 2,28,990 रुपये से घटकर 1,34,990 रुपये हो गई है। इस पर 41 फीसदी की छूट है।Core Ultra 5 वाले Zenbook 14 मॉडल की कीमत भी घटकर 1,34,990 रुपये हो गई है। 12 महीने तक No Cost EMI की सुविधा उपलब्ध है। लैपटॉप के अलावा ASUS ने अपने MD100 Lite Mouse पर भी भारी छूट दी है। इसकी MRP 2,999 रुपये है, लेकिन ऑफर में इसे सिर्फ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस पर करीब 67 फीसदी की छूट है।ASUS का यह Independence Day ऑफर 16 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
