• ऑर्डर की बरसात, डिलीवरी पर ब्रेक; Tata की EV डिमांड ने बढ़ाई कंपनी की टेंशन
• EV रेस में Tata ने बढ़ाई बढ़त, मांग के आगे उत्पादन पड़ गया छोटा
नई दिल्ली। Tata Motors की इलेक्ट्रिक कारों की मांग में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के मुताबिक पिछले छह महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग तीन गुना बढ़ गई है। हालांकि, सीमित उत्पादन क्षमता के चलते कंपनी इस बढ़ी हुई मांग के मुताबिक ग्राहकों को कारों की डिलीवरी नहीं दे पा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि मजबूत बुकिंग के दम पर त्योहारी तिमाही में बिक्री शानदार रह सकती है। Tata Passenger Electric Mobility Ltd (TPEML) के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने बताया कि पिछले 2-3 महीनों में कंपनी हर महीने इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है।
कंपनी के मुताबिक पिछले छह महीनों में Tata और दूसरे नंबर के खिलाड़ी के बीच बाजार हिस्सेदारी का अंतर और बढ़ा है इलेक्ट्रिक कार बाजार में Tata Motors अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। श्रीवत्स ने कहा कि कंपनी के EV कारोबार में बुकिंग 3X बढ़ी है, लेकिन उत्पादन क्षमता सीमित होने के कारण कंपनी इस मांग का पूरा फायदा नहीं उठा पा रही है। Tata Motors के लिए मौजूदा स्थिति दिलचस्प है। एक तरफ इलेक्ट्रिक कारों के लिए ग्राहकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ उत्पादन क्षमता उस रफ्तार से नहीं बढ़ पाई है। इसका सीधा असर डिलीवरी पर पड़ रहा है। कंपनी का मानना है कि अगर उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाती है तो मौजूदा मजबूत मांग को बिक्री में बदलने की काफी गुंजाइश है।
त्योहारी सीजन भारत में कारों की बिक्री के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। Tata Motors को उम्मीद है कि EV बुकिंग में आई तेजी का फायदा उसे आने वाली फेस्टिव तिमाही में मिल सकता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Nexon EV समेत कई मॉडल शामिल हैं और बढ़ती मांग के बीच उत्पादन बढ़ाना अब कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
