23,999 रुपये में Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, पीछे भी स्क्रीन

23,999 रुपये में Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, पीछे भी स्क्रीन

• आगे बड़ी स्क्रीन, पीछे भी कमाल! Lava Aura Curve का कमाल

• 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले वाला नया फोन

• Android 16 और 45W चार्जिंग के साथ आया Lava का नया 5G फोन

भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने नया Aura Curve 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹23,999 रखी गई है। फोन की खासियत इसका 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, पीछे दी गई मिनी स्क्रीन, वीगन लेदर फिनिश और 6000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने इसे अपने नए Aura सीरीज के पहले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। इसका लक्ष्य खास तौर पर ऑफलाइन रिटेल बाजार के ग्राहकों को आकर्षित करना है। Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें 1,920Hz PWM डिमिंग भी मिलती है। इसे अंबर ब्लू और हिम सिल्वर रंगों में पेश किया गया है। स्मार्टफोन देशभर में Lava के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए उपलब्ध है।
फोन के पीछे एक छोटी स्क्रीन दी गई है। इस पर नोटिफिकेशन, बैटरी की स्थिति और कस्टम मैसेज देखे जा सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। इसके साथ 6GB LPDDR5 रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को अतिरिक्त 6GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony IMX752 रियर कैमरा दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरा नाइट मोड, प्रो वीडियो, डुअल-व्यू वीडियो, मोशन फोटो और स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है, जिसके साथ स्क्रीन फ्लैश भी मिलता है।
Lava Aura Curve 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी बॉक्स में 33W का चार्जर देती है। अन्य फीचर्स में इंफ्रारेड ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल-माइक्रोफोन नॉइज कैंसलेशन शामिल हैं।
फोन Android 16 पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स और विज्ञापन नहीं मिलेंगे। फोन में IronGuard Protection, Al-Si DT Star 2 कवर ग्लास और IP64 रेटिंग दी गई है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी देशभर में ग्राहकों को Free Service @ Home के तहत घर पर बिक्री के बाद की सेवा भी दे रही है। स्मार्टफोन देशभर में Lava के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए उपलब्ध है।