MG का ‘मेक इन इंडिया’ मिशन तेज, Windsor EV में 70% से ज्यादा होंगे देसी पार्ट्स

MG का ‘मेक इन इंडिया’ मिशन तेज, Windsor EV में 70% से ज्यादा होंगे देसी पार्ट्स

• छोटे शहरों में छाई MG Windsor EV, कंपनी करेगी बड़ा निवेश

• 75 हजार ग्राहकों का भरोसा, सप्लाई चेन होगी और मजबूत

JSW MG Motor India अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार MG Windsor EV को और ज्यादा भारतीय बनाने की तैयारी में है। कंपनी अब इस कार में 70% से ज्यादा लोकल (भारत में बने) पार्ट्स इस्तेमाल करेगी, ताकि आयातित पुर्जों पर निर्भरता कम हो, सप्लाई चेन मजबूत बने और बिक्री में दोहरे अंकों (Double Digit) की बढ़ोतरी हासिल की जा सके। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई Windsor EV महज 21 महीनों में 75,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है।

JSW MG Motor India  की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार MG Windsor कार के अधिकतर पुर्जे अब भारत में ही बनाए जाएंगे। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा के मुताबिककार के कलपुर्जे भारत में बनने से विदेशी सप्लायर्स पर निर्भरता कम होगी, सप्लाई चेन मजबूत बनेगी और उत्पादन में आने वाली रुकावटों का असर भी घटेगा। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई MG Windsor EV ने केवल 21 महीनों में 75,000 यूनिट की थोक बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है और कंपनी की कुल बिक्री में बड़ी भूमिका निभा रही है।

कंपनी को उम्मीद है कि Windsor EV की मजबूत मांग के दम पर वह इस साल के अंत तक डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ हासिल करेगी। वर्ष 2025 में JSW MG Motor India ने अपने पूरे पोर्टफोलियो में 70,554 वाहन बेचे थे। वहीं जून 2026 में अकेले Windsor EV की 4,056 यूनिट बिकीं, जबकि लॉन्च के बाद से इसकी औसत मासिक बिक्री करीब 3,700 यूनिट रही है।

Windsor EV की एक्स-शोरूम कीमत 14.09 लाख रुपये से 18.60 लाख रुपये के बीच है। इसकी लोकप्रियता केवल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। करीब 70 फीसदी बिक्री छोटे और मध्यम शहरों से आ रही है। जबकि चारों बड़े महानगरों की हिस्सेदारी केवल 30 फीसदी है।

कंपनी का कहना है कि बेहतर फीचर्स, आकर्षक कीमत और मजबूत वैल्यू फॉर मनी के कारण Windsor EV भारतीय ग्राहकों की पसंद बन रही है। साथ ही यह देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।