BharatBenz की दो नई हाईटेक बसें लॉन्च, ऑपरेटरों की बढ़ेगी कमाई

BharatBenz की दो नई हाईटेक बसें लॉन्च, ऑपरेटरों की बढ़ेगी कमाई

AMT टेक्नोलॉजी के साथ 500 किमी तक लंबी दूरी के लिए तैयार BharatBenz Torqshift 192

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV) ने भारत में अपनी बस रेंज का विस्तार करते हुए BharatBenz Torqshift 1926 AMT बस चेसिस और BharatBenz 917 फुली-बिल्ट बस लॉन्च की है। कंपनी का लक्ष्य इंटरसिटी, स्कूल, स्टाफ और संस्थागत परिवहन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है। नई BharatBenz Torqshift 1926 हैवी-ड्यूटी बस चेसिस है, जिसमें ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) और 260 हॉर्सपावर का इंजन दिया गया है। इसे 500 किलोमीटर तक के इंटरसिटी और स्टाफ ट्रांसपोर्ट रूट के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि AMT तकनीक ड्राइवर की थकान कम करती है, ईंधन की बचत करती है और ट्रैफिक में भी बस की उत्पादकता बढ़ाती है।

जब बस ढलान पर चलती है, तो यह सिस्टम इंजन पर अनावश्यक दबाव कम करके बस को अपनी गति से आगे बढ़ने देता है। इससे ईंधन की बचत होती है और इंजन पर कम लोड पड़ता है।  सड़क और लोड के हिसाब से ड्राइवर अलग-अलग ड्राइविंग मोड (जैसे इको, पावर आदि) चुन सकता है। इससे बेहतर प्रदर्शन और ईंधन दक्षता मिलती है। हाइवे पर ड्राइवर एक तय गति सेट कर सकता है। इसके बाद बस उसी स्पीड पर चलती रहती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में ड्राइवर की थकान कम होती है।  चढ़ाई पर बस दोबारा चलाते समय यह फीचर कुछ सेकंड तक ब्रेक लगाए रखता है, जिससे बस पीछे नहीं लुढ़कती और आसानी से आगे बढ़ जाती है।  टायर प्रेशर और तापमान मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) सभी टायरों की हवा का दबाव और तापमान लगातार मॉनिटर करता है। यदि किसी टायर में हवा कम हो या वह ज्यादा गर्म हो जाए, तो ड्राइवर को तुरंत अलर्ट मिलता है। इससे दुर्घटना का खतरा कम होता है, टायर की उम्र बढ़ती है और ईंधन की बचत होती है।

कंपनी का कहना है कि भारत का बस बाजार लगातार बढ़ रहा है। 2025 में इस उद्योग में करीब 5% की वृद्धि दर्ज की गई और 2026 में भी रिप्लेसमेंट डिमांड तथा बढ़ती यात्री संख्या के चलते इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। DICV के अनुसार, भारत में अभी प्रति एक लाख लोगों पर केवल 24 बसें हैं, जबकि जरूरत करीब 60 बस प्रति एक लाख आबादी की है। इससे इस सेगमेंट में विकास की बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं। दोनों नए मॉडल देशभर में BharatBenz के 420 से अधिक सेल्स और सर्विस नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होंगे। बस ऑपरेटरों के लिए आसान फाइनेंस की सुविधा देने के लिए कंपनी ने 20 से अधिक बैंकों और NBFCके साथ भी साझेदारी की है।