7050mAh बैटरी सै लैस Xiaomi 18 Pro सीरीज की ग्लोबल एंट्री, DUAL स्क्रीन से मचेगा धमाल

7050mAh बैटरी सै लैस Xiaomi 18 Pro सीरीज की ग्लोबल एंट्री, DUAL स्क्रीन से मचेगा धमाल

• पीछे भी मिलेगी स्क्रीन, Xiaomi के नए फ्लैगशिप में डिजाइन का बड़ा प्रयोग

• दो 200MP कैमरे, स्मार्टफोन फोटोग्राफी को मिलेगा नया पावरफुल अंदाज

• 4000 निट्स की ब्राइटनेस, धूप में भी चमकदार रहेगा स्मार्टफोन डिस्प्ले

• Privacy Display फीचर से स्क्रीन पर ताकझांक करने वालों की छुट्टी

स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ नया धमाका किया है। कंपनी ने Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को ग्लोबल बाजार में पेश कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इनके रियर पैनल पर दी गई सेकेंडरी स्क्रीन है। इसके अलावा फोन में दमदार प्रोसेसर, दो 200 मेगापिक्सल कैमरे, शानदार AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।

Xiaomi 18 Pro Max को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन में कैमरा, गेमिंग, AI और हाई-एंड परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती हैं। 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ स्क्रीन तेज रोशनी में भी बेहतर दिखाई देगी। पीछे की 2.7 इंच और 2.9 इंच स्क्रीन पर नोटिफिकेशन, विजेट और सेल्फी जैसे काम किए जा सकेंगे।

दोनों स्मार्टफोन में 200MP मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। OIS सपोर्ट और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग इन फोन को फोटोग्राफी के लिहाज से खास बनाते हैं।

Xiaomi 18 Pro में 6000mAh और Pro Max में 7050mAh बैटरी दी गई है। दोनों 100W वायर्ड, 50W वायरलेस और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.44 लाख रुपये और Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1.64 लाख रुपये बताई गई है। टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 2.16 लाख रुपये तक जाती है। डुअल स्क्रीन, दमदार कैमरा और सुपरफास्ट प्रोसेसर के साथ Xiaomi ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया प्रीमियम अध्याय खोलने की तैयारी की है।