चेन्नई: देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra Group ने अपने कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को और मजबूत करते हुए तमिलनाडु में बड़ा विस्तार किया है। कंपनी ने Chennai में एक अत्याधुनिक 3S (Sales, Service, Spares) डीलरशिप की शुरुआत की है, जो ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर सुविधा देने के लिए तैयार है।
यह नया डीलरशिप श्री सेल्वी मोटर्स के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है, जिसमें 12 सर्विस बे हैं। और करीब 43,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। और यहां हर दिन 15 से ज्यादा वाहनों की सर्विसिंग की क्षमता है। यहां ड्राइवरों के लिए ठहरने की व्यवस्था, 24 घंटे ब्रेकडाउन असिस्टेंस और AdBlue जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दूरी के ट्रांसपोर्ट ऑपरेशंस को और सुगम बनाया जा सके।
Mahindra का कहना है कि यह नया सेंटर सिर्फ एक डीलरशिप नहीं, बल्कि उसके तेजी से बढ़ते सर्विस नेटवर्क का अहम हिस्सा है। Mahindra और SML का संयुक्त नेटवर्क देशभर में 200 से ज्यादा 3S डीलरशिप और 400 से अधिक सर्विस टचपॉइंट्स तक पहुंच चुका है, जो ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवा देने के लिए लगातार विस्तार कर रहा है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विनोद सहाय ने कहा कि Mahindra लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है ताकि ग्राहकों को विश्वस्तरीय सर्विस मिल सके।
Mahindra के कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो में BLAZO X, FURIO, OPTIMO और JAYO जैसे मॉडल शामिल हैं, जो ड्यूल सर्विस गारंटी के साथ आते हैं। इसके तहत कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि वाहन 48 घंटे के भीतर सड़क पर वापस आ जाए, अन्यथा ग्राहकों को प्रति दिन 1000 रुपये का मुआवजा दिया जाता है। अधिकृत वर्कशॉप में 36 घंटे के भीतर काम पूरा करने की गारंटी भी दी जाती है, जिसमें देरी होने पर 3000 रुपये प्रतिदिन का मुआवजा तय है।
चेन्नई में शुरू हुआ यह नया 3S डीलरशिप Mahindra के लिए साउथ इंडिया में अपने नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न सिर्फ ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलेगी, बल्कि कंपनी की बाजार में पकड़ भी और मजबूत होगी।
