10.49 लाख रुपये में C-SUV का नया बॉस Nissan TEKTON लॉन्च

10.49 लाख रुपये में C-SUV का नया बॉस Nissan TEKTON लॉन्च

Patrol से प्रेरित डिजाइन, हाईटेक फीचर्स, 200+ ऐप्स, 17 ADAS फीचर्स, 163PS की ताकत, 700L बूट और प्रीमियम केबिन

मुंबई। Nissan Motor India ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम C-SUV Nissan TEKTON को भारत में वर्ल्ड प्रीमियर के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि TEKTON अपने सेगमेंट की पहली SUV है, जिसमें सभी वेरिएंट में 100% टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप, Google Built-in कनेक्टिविटी, 700 लीटर का बूट स्पेस और कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। नई TEKTON का डिजाइन Nissan की आइकॉनिक Patrol SUV से प्रेरित है। नई Nissan TEKTON की बुकिंग देशभर के Nissan डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख  रुपये (T160 Visia MT) है, जबकि टॉप वेरिएंट TEKNA+ T280 DCT की कीमत 18.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

SUV में दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। Turbo T160 इंजन 19.4 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है, जबकि Turbo T280 इंजन 163PS की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। T280 इंजन के साथ 6-स्पीड वेट क्लच DCT और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

TEKTON में 10.1 इंच का Tek-Link HD इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें Google Maps, Google Assistant, Google Play और 200 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। MyNISSAN ऐप के जरिए 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स का भी लाभ मिलेगा।

SUV में पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 48 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, Arkamys 3D सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड टेलगेट और 700 लीटर का विशाल बूट स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए TEKTON में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 17 से ज्यादा ADAS फीचर्स, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा, 3D अराउंड व्यू मॉनिटर और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसी आधुनिक तकनीकें दी गई हैं।

Nissan TEKTON का निर्माण चेन्नई प्लांट में किया जाएगा। कंपनी इसे “One Car, One World” रणनीति के तहत भारत के साथ-साथ मध्य-पूर्व और अफ्रीका समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करेगी।